Ansuljhe Rahasya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ansuljhe Rahasya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 15 अगस्त 2020

Bramha Vishnu Mahesh Main Sabse Bada Kon Hai?

हेलो दोस्तों तो स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग History Of India In Hindi - Pageofhistory में कहते हैं देवताओं में त्रिदेव का सबसे अलग स्थान प्राप्त है | इसमें ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता,भगवान विष्णु को संरक्षक और भगवान शिव को विनाशक कहा जाता है |  ऐसे में कई लोग यह सोचते हैं कि त्रिदेव की उत्पत्ति आखिर कैसे हुई | आखिर कैसे उन्होंने जन्म लिया इस खास माया रुपी संसार में..  अगर आप इस बारे में सोचते हैं तो यह पोस्ट जरूर पढ़िए | आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कैसे हुई त्रिदेव की उत्पत्ति | इस प्रसंग में दोस्तों तीन प्रकार की कहानियां प्रचलित हैं पहली कहानी शिव पुराण की है | दूसरी भागवत गीता की और तीसरी है सप्तऋषीओ की | तो सबसे पहले शुरू करते हैं शिव पुराण से....... 


शिव पुराण की कथा के अनुसार एक बार ब्रम्हा और विष्णु मे विवाद हो गया कि दोनों में से आखिर बड़ा कौन है | 

जब विवाद इतना बढ़ गया कि उन दोनों में युद्ध की नौबत आ गई तब उन दोनों के मध्य एक बड़ा सा अग्निस्तम्भ प्रकट हो गया | अब उन दोनों ने यह निश्चय किया कि जो भी पहले इस अग्निस्तम्भ के अंत को पा लेग वही श्रेष्ठ होगा |  भगवान विष्णु उस स्तम्भ के अंत को पाने के लिए नीचे की ओर गए और ब्रह्मा जी ऊपर की तरफ गए | दोनों में से कोई भी इस स्तम्भ के अंत को पाने में सफल ना रहा | भगवान विष्णु ने तो अपनी हार स्वीकार कर ली परंतु ब्रह्मा जी ने असत्य कहा कि उन्हें अंत मिल गया है | इसीलिए मैं ही श्रेष्ठ हू | ब्रह्मा जी के मुख से असत्य सुनकर उस अग्निस्तम्भ में से शिव जी प्रकट हुए और उन्होंने ब्रह्मा जी के पांच मुख में से जो मुख असत्य बोला था उसे काट दिया

और यह श्राप दिया कि संसार में उनकी पूजा कभी नहीं होगी | भगवान विष्णु से प्रसन्न होकर उन्हें अपने सामान पूजे जाने का वरदान दिया | यह कथा शिव पुराण की है जिसके अनुसार शिवजी सबसे बड़े हैं | 






bramha vishnu mahesh


लेकिन अब बात करते हैं | श्रीमद् भागवत कथा की उस विषय में क्या कहते हैं आइए जानते हैं एक बार सप्तऋषियों में यह चर्चा हो रही थी कि ब्रह्मा विष्णु और महेश में से आखिर बड़ा कौन है | इसीलिए उन्होंने त्रिदेव देवो  की परीक्षा लेने का सोचा और यह कार्य भृंगु ऋषि को सौंपा गया | अपने इस उद्देश्य से भृंगु ऋषि परमपिता ब्रह्मा के पास गए और उन्होंने उनका अपमान किया | इस अपमान के बाद ब्रह्मा जी बहुत क्रोधित हो गए | उस के बाद ऋषि शिवजी के पास गए उन्होंने शिव जी का भी अपमान किया और फिर वह  भगवान विष्णु के पास गए वहां भगवान विष्णु अपनी शेष शैया पर विश्राम कर रहे थे | 




ऋषि ने जाकर सीधे भगवान विष्णु के वक्षस्थल पर लात मारी  | उनके इस कृत्य से भगवान विष्णु को तनिक भी क्रोध नहीं आया और उन्होंने ऋषि के पैर पकड़ लिये और कहा महर्षि आपके पैर में कहीं चोट तो नहीं लगी मेरा वक्षस्थल बहुत कठोर है और आपके पैर बहुत कोमल है भगवान विष्णु की ये विनम्रता को देख भृंगु ऋषि ने भगवान विष्णु से क्षमा मांगी और फिर सब सप्तऋषयो ने यह स्वीकार कर लिया कि ब्रह्मा,विष्णु और महेश में से भगवान विष्णु ही श्रेष्ठ है | लेकिन दोस्तों अगर इन कथाओं के बावजूद हम सोच विचार करें तो मनुष्य कभी भी त्रिदेवों की तुलना नहीं कर सकते | शिव पुराण,विष्णु पुराण दोनों में ही इन तीनों देवों को अभिन्न बताया है | और इनमें कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है कि आखिर इनमें से सबसे बड़ा कौन है | 




अब बात करते हैं एक आखरी कथा की इस कथा के अनुसार भगवान विष्णु भगवान और शिव जी एक साथ बैठे थे |  भगवान शिव ने एक बार सोचा अगर मैं विनाशक हूं तो क्या मैं हर चीज का विनाश कर सकता हूं | क्या मैं ब्रह्मा और विष्णु का भी विनाश सकता हूं | क्या उन पर मेरी शक्तियां कारगर होगी | जब भगवान शिव के मन में यह विचार आया तब भगवान ब्रह्मा और विष्णु जी समझ गए कि उनके मन में क्या चल रहा है | वह दोनों मुस्कुराने लगे | फिर ब्रह्मा जी बोले महादेव आप अपनी शक्तियां मुझ पर क्यों नहीं आजमाते मैं भी यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि आप की शक्तियां मुझ पर कारगर रहेंगी या नहीं | जब ब्रह्मा भगवान ने हट किया तो शिव जी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग किया ब्रह्माजी जलकर गायब हो गए और उनकी जगह एक राख का छोटा सा ढेर लग गया | शिवजी चिंतित हो गए कि मैंने क्या कर दिया |  अब इस विश्व का क्या होगा | भगवान विष्णु मुस्कुरा रहे थी | उनकी मुस्कान और भी चौड़ी हो गई जब उन्होंने शिवजी को पछताते हुए घुटनों के बल बैठते देखा | शिवजी पछताते हुए उस राख को मुट्ठी में लेने ही वाले थे कि से ब्रह्मा जी दुबारा प्रकट हो गए वे बोले महादेव मैं कहीं नहीं गया हूं | मैं यहीं पर हूं देखो आप के विनाश के कारण इस राख की रचना हुई | जहां भी रचना होती है मैं वहां होता हूं इसीलिए मैं आप की शक्तियों से भी समाप्त नहीं हुआ | भगवान विष्णु मुस्कुराए और बोले महादेव मैं संसार का रक्षक हूं मैं भी देखना चाहता हूं क्या मैं आपकी शक्तियों से स्वयं ही अपनी रक्षा कर सकता हूं | कृपया मुझ पर अपनी शक्तियों का प्रयोग कीजिए |  तो शिव जी ने विष्णु जी पर अपनी सारी शक्तियां लगा दी विष्णु जी के स्थान पर अब वहा भी राख का ढेर था | लेकिन उनकी आवाज राख के ढेर से आ रही थी | महादेव मैं अभी यहीं हूं कृपया रुके नहीं अपनी शक्तियों का प्रयोग इस राख पर करते रहिए | जब तक मैं मर ना जाऊं यानी कि इस राख का आखरी कण भी  जब तक खत्म न हो जाए | भगवान शिव ने अपनी सारी शक्ति और तेज लगा दिया | राख कम होनी शुरू हो गई अंत में उस राख का सिर्फ एक कण बचा भगवान शिव ने अपनी सारी शक्तियां उस पर भी लगा दी लेकिन उस कण को समाप्त नहीं कर पाए | भगवान विष्णु उस कण से पुनः प्रकट हो गए और यह सिद्ध कर दिया कि उन्हें भगवान शिव भी समाप्त नहीं कर सकते | भगवान शिव ने मन ही मन सोचा मुझे विश्वास हो गया है मैं ब्रह्मा और विष्णु को सीधे समाप्त नहीं कर सकता लेकिन अगर मैं स्वयं का विनाश कर लूं तो वह भी समाप्त हो जाएंगे क्योंकि अगर मैं नहीं रहा तो विनाश संभव नहीं होगा और बिना विनाश के रचना कैसी | ब्रह्मा जी और विष्णु जी दोनों समाप्त हो जाएंगे | अगर रचना ही नहीं रहेगी तो उनकी रक्षा कैसे होगी | विष्णु जी यह सब मन ही मन सुन रहे थे वह समझ गए थे शिवजी क्या करना चाहते हैं | भगवान शिव ने स्वयं का विनाश कर लिया और जैसे वह सोच रहे थे वैसे ही हुआ जैसे ही वह जलकर राख में तब्दील हुए ब्रह्मा और विष्णु भी राख में बदल गए कुछ समय के बाद सबकुछ अंधकार में हो गया | वहा तीनों देवों की राख के सिवाय कुछ नहीं था उसी राह के ढेर से एक आवाज आई मैं ब्राह्मण मैं देख सकता हूं कि यहां राख की रचना हुई है जहां रचना होती है मैं वहां होता हूं | इस तरह उस राख से पहले ब्रह्माजी उत्पन्न हुए उसके बाद विष्णु जी और शिव जी क्योंकि जहां रचना होती है | 



वहां पहले सुरक्षा आती है और फिर विनाश इस तरह शिव जी को बोध हुआ कि त्रिदेव का विनाश असंभव है | इस घटना की स्मृति के रूप में भगवान शिव ने उस राख को अपने शरीर में लेप लिया और उसे शिव भस्म कहा जाने लगा | दोस्तों इस से साफ जाहिर होता है कि त्रिदेव की तुलना आपस में करना बहुत मुश्किल है क्योंकि तीनों देव बहुत शक्तिशाली है जहां रचना होती है वहां ब्रह्मा होंगे और रचना की सुरक्षा के लिए भगवान विष्णु हमेशा तत्पर रहेंगे और अगर रचना है और साथ ही साथ सुरक्षा है तो ऐसे में आने वाले समय में विनाश भी जरूरी है क्योंकि विनाश के बलबूते दोबारा रचना नहीं हो सकती ऐसे में तीनों देव बहुत ही महत्वपूर्ण है | 

शनिवार, 20 जून 2020

आखिर क्यों दुनिया में हर 100 साल के अंतराल में आती है महामारी?

आखिर क्यों दुनिया में हर 100 साल के अंतराल में आती है महामारी क्यों 20 के आंकड़े का साल दुनिया के लिए महामारी का कारण बनता है दोस्तों आज पूरी दुनिया को रुला देने और कहर मचा देने वाले कोरोना का पूरी दुनिया के साइंटिस्ट रात दिन कोरोनावायरस का इलाज खोजने में लगे हुए हैं मगर फिर भी सफलता नहीं प्राप्त कर पाए आज हम इतने एडवांस टेक्नोलॉजी के साए में होते हुए भी कोरोनावायरस का इलाज नहीं खोज पाए तो जरा सोचो आज से सैकड़ों साल पहले किसी वायरस की महामारी का इलाज कैसे होता होगा आप दुनिया का इतिहास उठाकर देख लीजिए आपको बहुत सी ऐसी घटना मिलेगी जिस वजह से करोड़ों लोग मौत के मुंह में चले गए थे लेकिन अब हम आपको जो जानकारी बताने जा रहे हैं उससे आप एक संयोग मात्र ही कह सकते हैं क्योंकि हर 100 साल पर लोट कर आती है एक महामारी | 


जिस तरह आज पूरी दुनिया को रोना की चपेट में आई है हर 100 साल में इंसानों को एक नई महामारी की दवा खोजनी पड़ती है ऐसा एक बार नहीं बल्कि पिछले 400 सालों से होता रहा है लगातार 400 सालों से महामारी पूरी दुनिया में अपना कहर मचाती है हालांकि इसमें एक बात कॉमन रही है वह हर सदी में 20 का आंकड़ा जैसे इस बार 2020 का आंकड़ा वैसे ही 1720 1820 और 1920 में महामारी हो चुकी हैं आइए जानते हैं इन 400 सालों में किस-किस महामारी हो ने कितने लोगों को मौत के घाट उतारा है और दोस्तों मैं हूं आपका दोस्त राहुल सिंह चौहान आप पढ़ रहे हैं  Pageofhistroy दोस्तों साल 1720 में से एक का अटैक सबसे पहले शुरुआत करते हैं दुनिया में फैली सबसे पहली महामारी के



Plague -प्लेग

साल 1720 जब पूरी दुनिया में प्लेग Plague फैल गया था इसे  ग्रेट प्लेगऑफ मर्शिले कहा जाता है मर्शिले फ्रांस का एक शहर है उस वक्त दुनिया में इतनी ज्यादा जनसंख्या नहीं थी फिर भी आप इस बात को जानकार अंदाजा लगा सकते हैं कि  मर्शिले में पहली फ्लाइट की वजह से 100000 लोगों की मौत हुई थी प्लेग फैलते ही कुछ महीनों में 50000 लोग मारे गए बाकी 50000 लोग अगले 2 सालों में मर गए उस वक्त लाशों का कोहराम मच गया था| साल 1807 में यह महामारी चाइना के अंदरूनी इलाकों में अपना पैर पसार चुकी थी चाइना से ही यह बीमारी भारत में पहुंची भारत में इस बीमारी की शुरुआत 1890  में हुई इसमें चाइना से ज्यादा कोहराम भारत में मचाय भारत में इस महामारी ने बड़ी संख्या में लोगों को चपेट में ले लिया फोटो में दिख रहा है कलाकार मिशेल शेर की बनाई हुई पेंटिंग इसमें उन्होंने दिखाने कोशिश की कि कैसे प्लेग ने कितने लोगों को मार डाला था 



Plague




Cholera-1820 में कोलेरा की महामारी 1720 ईस्वी के ठीक 100 साल बाद 1820 में कोलेरा नाम की महामारी ने दुनिया में अपना कोहराम मचाया था| 1820 में कोलारा ने एशियाई देशों में महामारी का रूप लिया इस महामारी में जापान खाड़ी के देश भारत,बैंकॉक,जावा,भूटान,चाइना,मॉरीशस,सीरिया इन सभी देशों को अपनी जकड़ में ले लिया कोलेरा की वजह से जावा में 100000 लोगों की मौत हुई थी |  सबसे ज्यादा मौतें थाईलैंड,फिलिपीन,इंडोनेशिया में हुई थी इस महामारी ने बड़ी संख्या में लोगों की ज़िंदगी को छीन लिया था | 



Cholera





Spanish Flu -1920 में स्पेनिश फ्लू का हमला कोलेरा  बीमारी के ठीक 100 साल बाद एक नई बीमारी स्पेनिश फ्लू का कहर बरसा वैसे यह पहला तो 1918 से ही था लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर  1920 में देखने को मिला जब प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी | तब स्पेनिश फ्लू ने भी अपना असर दिखाना चालू कर दिया प्रथम विश्व युद्ध में जितने लोग मारे गए उसकी दोगुना लोगों को स्पेनिश फ्लू ने अपने चपेट में ले लिया था | कहा जाता है कि फ्लू की वजह से पूरी दुनिया में 5 करोड लोग मारे गए थे | इस संक्रमण ने भारत में दो करोड़ की गरीब लोगों की जान ले ली थी | इनमें से पंजाब जो कि आज के पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और पाकिस्तान पंजाब को मिलाकर 800000 लोगों की मौत हो गई थी | यह मानव इतिहास की सबसे भीषण महामारीओं में से एक मानी जाती है 




Spanish Flu





अब आई साल 2020 की कोरोना वायरस की महामारी 

लोग कोरोना COVID-19 का नाम सुनकर ही सहम जाते है है | चाइना के वुहान शहर से शुरू हुई ये बीमारी आज पूरी दुनिया में फैल चुकी है | आज इस महामारी से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और हजाCCरों लोग इसमें मारे जा चुके हैं | और अब Covid-19 कोरोना बीमारी लोगों को अपना शिकार बनाती जा रही है |  वैज्ञानिक दिन-रात इसका टीका बनाने में लगे हुए हैं मगर आज तक सफलता हाथ नहीं लगी आज पूरी दुनिया में घरों में कैद है घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है | इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब पूरी दुनिया के लोग घरों में कैद है | दोस्तों यह महामारी हर 20 साल से ही क्यों हुई है इनका इसी साल में असर क्यों होता है इन बातों को वैज्ञानिक किसी भी तरीके से साबित नहीं कर पाए लेकिन महामारियों  के मामले में यह 20 के आंकड़े का साल एक रहस्यमई साल माना जाता है अब इसके बारे में आपकी क्या राय है अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर दें | 




COVID-19



Featured post

Bramha Vishnu Mahesh Main Sabse Bada Kon Hai?

हेलो दोस्तों तो स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग History Of India In Hindi - Pageofhistory में कहते हैं देवताओं में त्रिदेव का सबसे अलग स्थान प्...

Popular Posts